फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लौखनिया गांव के पास तेंदुआ सक्रिय, वन विभाग ने लगाए कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। उत्तर खीरी वन प्रभाग के धौरहरा रेंज अंतर्गत जटपुरवा ग्राम पंचायत के मजरा लौखनिया के आसपास खेतों में करीब एक सप्ताह से तेंदुआ सक्रिय है। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए की लोकेशन पता लगाने के लिए कैमरे लगाए हैं।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को ग्राम प्रधान मिथलेश वर्मा की अगुवाई में ग्रामीणों से वार्ता की। ग्रामीणों के अनुसार 19 सितंबर को तेंदुआ गांव निवासी मैसर पुत्र बूचे के घर में घुसकर एक बकरा उठा ले गया था। ग्रामीणों से वार्ता के बाद वन विभाग की टीम ने एक स्थान पर कैमरा लगाया है। पिजंरा लगाए जाने की बात भी कही है। इस मौके पर वन विभाग से नरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, बृजेश शुक्ला, अंबुज मिश्रा मौजूद रहे। रेंजर नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि वन विभाग की टीम स्थिति पर दिन रात नजर बनाए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें