फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गो-आश्रय स्थल पर गोवंश छोड़ने गए कर्मचारियों से ग्रामीणों की नोकझोंक

विज्ञापन
ग्रामीणों  से बात करते बीडिओ
विज्ञापन
मैगलगंज। लावारिस गोवंशों को पकड़कर मितौली के ककरहा गो-आश्रय स्थल पहुंचे ब्लॉक कर्मचारियों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। जानकारी पर बीडीओ मितौली और मैगलगंज थाना पुलिस गांव पहुंची। समझाने के बाद ग्रामीण माने और गाेवंशों को संरक्षित किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम मितौली ब्लॉक के कर्मचारी तीन ट्रॉलियों में बेसहारा जानवरों को लेकर ककरहा गो-आश्रय स्थल पहुंचे। जानवरों को कस्ता और अन्य स्थानाें से पकड़ा गया था। इस बीच भनक लगने पर ग्रामीण जमा हो गए और विरोध करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि गो-आश्रय स्थल से निकलकर जानवर खेतों में पहुंच जाते हैं।
उनकी फसलोें को नुकसान पहुंचाते हैं। उधर, बीडीओ मितौली राकेश सिंह व थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। बीडीओ ने बेसहारा जानवरों को टैग कर रखे जाने का आश्वासन दिया। किसी भी जानवर को बाहर नहीं छोड़ने की बात कही। इसके बाद ग्रामीण मान गए और गोवंशों को आश्रय स्थल में संरक्षित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें