फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर किया धरना प्रदर्शन

Fri, 02 Sep 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
demo - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ग्यारहवें दिन भी हड़ताल रही जारी
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर जिले भर के लेखपाल शुक्रवार को ग्यारहवें दिन भी हड़ताल पर रहे। लेखपालों ने नसीरुद्दीन मौजी भवन के प्रांगण में नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। धरना सभा में लेखपालों ने अपनी मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का अपना संकल्प दोहराया। 
धरना सभा को संबोधित करते हुए जिला मंत्री अतुल बाजपेयी ने कहा कि लेखपाल सरकार के दमन चक्र से डरने वाले नहीं हैं। जिलाध्यक्ष राम कुमार दीक्षित ने लेखपालों का आह्वान किया कि वे संघर्ष को और तेज करें सरकार के दमनात्मक रवैये के सामने चट्टान की तरह डटे रहें। लेखपालों के सामने यह चुनौती का समय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना सभा को शैलेंद्र दीक्षित, दामदत्त दीक्षित, दीपक वर्मा, महेंद्र वर्मा ने भी संबोधित किया। धरना प्रदर्शन में विनोद कुमार, सुरेश विश्वकर्मा, वेद प्रकाश गुप्ता, राज किशोर श्रीवास्तव, मुनीश शुक्ला, अनिल श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह, अनुज मिश्र, अरविंद मिश्र, दाताराम वर्मा, कौशल किशोर, विजय भार्गव, श्याम किशोर श्रीवास्तव, कमल सिंह, इंद्रभान मौर्या, लावण्य गंगवार, प्रताप सिंह, जगदीश सिंह आदि लेखपालों ने संबोधित किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें