फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घराने की लड़ाई में नहीं पड़ना चाहते विधायक

Sun, 01 Jan 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
राजनीतिक खींचतान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अखिलेश समर्थकों में खुशी की लहर
विज्ञापन

प्रत्याशियों में असमंजस की स्थिति 
सपा मुखिया मुलायम के परिवार में चल रही राजनीतिक खींचतान पर सपा विधायक और पदाधिकारी साफ साफ कुछ भी कहने से बच रहे हैं। लेकिन रविवार को अखिलेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर अधिकतर सपा नेता खुश दिखे और कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। 
रविवार को लखनऊ में हुए पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में नेताजी को संरक्षक, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने, शिवपाल को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने और अमर सिंह को पार्टी से निकालने की घोषणा से समाजवादी खेमे में एक बार फिर रौनक लौट आई है। लेकिन प्रत्याशियों में अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि उनका कहना है कि अब सब ठीक हो जाएगा। मालूम हो कि जिले में आठ विधानसभा सीटों में से पांच सीटों पर सपा का कब्जा है। मुख्यमंत्री द्वारा घोषित की गई सूची में सदर से उत्कर्ष वर्मा, गोला से विनय तिवारी, श्रीनगर से रामसरन, निघासन से केजी पटेल, कस्ता से सुनील लाला आदि विधायकों के अलावा मोहम्मदी से आरए उस्मानी, पलिया से अनीता यादव और धौरहरा से यशपाल चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया जा चुका है। यह सभी पूरी तरह चुनावी तैयारियों में जुटे हुए है। सपा के अंदरूनी विवाद से इनकी चुनावी तैयारियों पर भी असर पड़ा था। इनका अभियान थम सा गया था। रविवार को इनके चेहरों पर रौनक नजर आने लगी है।
विज्ञापन

गोला विधायक विनय तिवारी, निघासन विधायक केजी पटेल, श्रीनगर से रामसरन और राज्य युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष व मोहम्मदी प्रत्याशी आरए उस्मानी ने बताया कि वह लोग रविवार को राष्ट्रीय अधिवेशन में रहे। नेताजी का हर आदेश उनके सिर माथे है और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर पूरा भरोसा है। पार्टी में जो घटनाक्रम हुआ, उसमें अब सुधार हो रहा है। जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। 
विज्ञापन

 
नेताजी के आशीर्वाद से आगे बढ़ेंगे
समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव के रास्ते पर चलकर यहां तक पहुंची है। उनके आशीर्वाद से सपा की बागडोर एक नवजवान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों में आई। इससे यूपी ही नहीं, देश के नवजवानों का सम्मान बढ़ा। देश के समाजवादी नेताजी के आदर्शों पर चलकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। 
अनुराग पटेल, सपा जिलाध्यक्ष 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें