फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वामपंथी दलों ने किया प्रदर्शन

Tue, 16 Feb 2016 07:30 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत भाकपा (माले) और सीपीआई (एम) कार्यकर्ताओं ने जेएनयू के छात्र नेताओं को रिहा करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका। भाकपा माले केंद्रीय कमेटी सदस्य कृष्णा अधिकारी और सीपीआई एम के जिला सचिव बालेश्वर यादव के नेतृत्व में वामपंथी दलों के तमाम कार्यकर्ता जुलूस निकालते हुए विलोबी मैदान पर इकट्ठा हुए। उन्होंने जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को रिहा करो, लोकतंत्र बचाओ, मोदी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

इस मौके पर कृष्णा अधिकारी ने कहा कि जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष और दलित वाम कार्यकर्ता की गिरफ्तारी ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या पर आमादा है। उन्होंने किसानों और मजदूरों, लोकतंत्र पसंद लोगों से मोदी हटाओ-देश बचाओ आंदोलन में शामिल होने को कहा। सभा को संबांधित करते हुए बालेश्वर यादव ने कहा गांधी के हत्यारों से हमें देशभक्ति का प्रमाणपत्र नहीं चाहिए। सभा को अखिल भारतीय जनमंच के सुरेंद्र कुमार ने भी संबोधित किया। इस मौके पर बिकाऊ, श्रीनाथ, राजश्री, राजेंद्र प्रसाद यादव, विनोद रस्तोगी, जाकिर खां, वासुदेव, बैजनाथ, नरसिंह, निजामुद्दीन, अकबर शाह, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें