जिले के रेल यात्रियों को रेल बजट का इंतजार है। लोगों को उम्मीद है कि इस बार रेल बजट में तमाम सौगात मिल सकती हैं। पिछले रेल बजट में ब्राडगेज के लिए धनराशि दी गई थी। ब्राडगेज का काम भी चल रहा है। इस बार लोगों को उम्मीद है कि रेल बजट से जिले को कुछ नई सौगात मिल सकती हैं तो ब्राडगेज के कार्य में भी तेजी आने की उम्मीद है। खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी और धौरहरा सांसद रेखा वर्मा ने रेल बजट के लिए अपने-अपने प्रस्ताव भेजे हैं। रेल बजट पर सांसदों द्वारा भेजे गए प्रस्ताव एक नजर में......
सांसद टेनी ने भेजे ये प्रस्ताव
-मैलानी-बहराइच ब्राडगेज का कार्य शुरू कराया जाए
-इज्जतनगर-ऐशबाग ब्राडगेज निर्माण की समय सीमा 2016 है। इसी में कार्य पूर्ण कराया जाए
-लखीमपुर स्मार्ट रेलवे स्टेशन का कार्य शुरू किया जाए
-गोला में रैक प्वाइंट का कार्य बजट में लिया जाए
-सभी 47 मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर बैरियर लगाए जाएं
-ओयल रेलवे स्टेशन को बरकरार रखा जाए
सांसद रेखा वर्मा ने भेजे ये प्रस्ताव
-35 मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर गेट लगवाए जाएं
-संसदीय क्षेत्र में सभी रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी और रैन बसेरा लगवाए जाएं
-उचौलिया और सढ़ियामऊ रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनवाए जाएं