फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: सावन में सरकार ने दी सौगात, लीलानाथ मंदिर का होगा जीर्णोद्धार, 2.56 करोड़ रुपये मंजूर

Tue, 04 Aug 2026 12:28 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

प्रदेश सरकार ने धौरहरा के कफारा स्थित प्राचीन श्री लीलानाथ मंदिर के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ 56 लाख रुपये की धनराशि मंजूर की है। विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने विधानसभा सत्र के दौरान यह जानकारी दी।
विज्ञापन
कफारा स्थित लीलानाथ मंदिर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में सावन माह में धौरहरा क्षेत्र के प्रमुख आस्था केंद्र कफारा स्थित प्राचीन श्री लीलानाथ (शिव) मंदिर के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। प्रदेश सरकार ने मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के लिए दो करोड़ 56 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। धौरहरा विधानसभा सत्र के दौरान स्वीकृति मिलने की जानकारी विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है। 

विज्ञापन


कफ़ारा स्थित श्री लीलानाथ मंदिर को क्षेत्र का वर्षों पुराना धार्मिक स्थल माना जाता है। बताया जाता है कि करीब 100 वर्ष पूर्व खैरीगढ़ स्टेट की महारानी सुरथकुमारी शाह ने मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। वर्तमान में मंदिर की देखरेख श्री श्री लीलानाथ मंदिर समिति कर रही है।

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा 
मंदिर समिति के अध्यक्ष राशीश अवस्थी ने बताया कि स्वीकृत धनराशि से मंदिर परिसर का विकास, सौंदर्यीकरण तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इससे न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने इसे क्षेत्र की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और विकास के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। उनका कहना है कि मंदिर के विकसित होने से इसकी पहचान और मजबूत होगी तथा दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध होंगी।

विधायक बोले- जल्द शुरू कराया जाएगा निर्माण 
धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे विधानसभा सत्र के दौरान मंजूरी मिल गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। क्षेत्रवासियों ने इसे धौरहरा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक सौगात बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें