फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या की तरह एलईडी से जगमगाएंगे नगर: योगी

Sat, 25 Nov 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- बोले, नई फेरी नीति से दिलाएंगे नगरों को अतिक्रमण से मुक्ति
विज्ञापन

- नगरों में अच्छी सड़क, बिजली, पेयजल, जल निकासी और सफाई व्यवस्था का लिया संकल्प
- राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता से खिलवाड़ करने वालों को सख्ती से कुचलने के दिए निर्देश
- अगले माह पुलिस विभाग में 50 हजार युवाओं की होंगी भर्तियां
नगर निकाय चुनाव को लेकर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम इसलिए आए हैं कि जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। केंद्र और प्रदेश की सरकारों से सीधे नगरीय निकायों को लाभ दिया जाएगा। नई फेरी नीति लागू कर शहर/नगरों को अतिक्रमण मुक्त करने के साथ ही रेहड़ी, खोमचे वाले दुकानदारों के पुनर्वास की बात कही।
विलोबी मेमोरियल ग्राउंड में बने मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपरान्ह 2.25 बजे पहुंचे। उन्होंने कहा कि सपा सिर्फ चार जिलों को बिजली देती थी। उन्होंने पूरे प्रदेश में बिजली की सामान व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस तरह दिवाली की रात अयोध्या जगमगा रहा था। उसी तरह से प्रदेश का हर शहर जगमगाएगा। मंच से योगी ने ऐलान किया कि अगले महीने पुलिस विभाग में 50 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 2022 तक प्रदेश के हर गरीब के सिर पर छत होगी और सभी के पास बिजली की रोशनी। मुख्यमंत्री ने लखीमपुर-बरेली राजमार्ग का निर्माण रुके होने के पीछे सपा सरकार के भ्रष्टाचार को दोषी बताया और ऐलान किया कि सड़क का निर्माण दोबारा शुरू होगा और भ्रष्टाचारी जेल भेजे जाएंगे। मुख्यमंत्री ने जिले की प्रमुख समस्या बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि बाढ़ विस्थापितों को जल्द ही जमीन देकर आवास दिया जाएगा। उन्होंने बाढ़ नियंत्रण के उपायों पर कहा कि अब बाढ़ आने से पहले ही सुरक्षा के उपाय कराए जाएंगे। इसके लिए दिसंबर से कार्य शुरू करा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में जिले भर से नगर पालिका और नगर पंचायत के उम्मीदवारों को बुलाया गया था और सभा स्थल पर सभी नगर निकायों से जनता भी आई थी। सभा खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री बरेली के लिए रवाना हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें