फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन योग करके सीखा फिट रहना

विज्ञापन
गायत्री शक्ती पीठ पर योग दिवस पर योग करते डीएम व गायत्री परिवार के लोग। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोरोना महामारी का असर दिखाई दिया, जिससे ज्यादातर लोगों ने इस बार घरों में ही योगाभ्यास किया। कई स्वयंसेवी संगठनों और योग गुरुओं ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए योग सिखाया। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने गायत्री परिवार के साधकों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से योग करने पर शरीर और मन उत्साह से परिपूर्ण रहता है। सभी 24 घंटे में से 20 मिनट अपने शरीर के लिए जरूर निकालें। कोरोना महामारी से बचने के लिए शरीर की आंतरिक शक्ति बढ़ाने में योग मदद करता है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की योगा एट होम की थीम पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी की देखरेख में गायत्री शक्तिपीठ के सभागार में कोरोना प्रतिबंधक उपायों के साथ योगाभ्यास किया गया। इसका सजीव प्रसारण विभिन्न सोशल प्लेटफार्म के माध्यम से हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ डीके द्विवेदी के कहा कि योग मात्र चित्तवृत्तियों का निरोध ही नहीं है, बल्कि कर्मसु कौशलम को भी परिभाषित करता है। योग प्रशिक्षक कुलदीप वर्मा, अमित शुक्ल एवं योग सहायक सीमा देवी एवं प्रिंस रंजन ने कॉमन योगा प्रोटोकॉल के तहत आने वाले सूक्ष्म व्यायाम जैसे ग्रीवाचालन, कटिसंचालन, जानुसंचालन के बाद ताड़ासन, वृक्षासन, अर्द्धचक्रासन, भुजंगासन के साथ प्राणायाम की विधियों का प्रदर्शन किया।
इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन ने लोगों को ऑनलाइन योगाभ्यास से जोड़ा। जिला समन्वयक शालू गुप्ता ने बताया कि महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर योग दिवस पर हिस्सा लिया। हाइम योग संस्था के प्रिंस रंजन बरनवाल ने फेसबुक के माध्यम से सुबह सात बजे सूर्य नमस्कार और योग का अभ्यास कराया तो चिल्ड्रेंस अकादमी ने भी बच्चों को ऑनलाइन योगाभ्यास कराया। साथ ही योगा क्विज एंड एक्टिविटीज भी कराईं गईं।
विज्ञापन

ओयल। समाजसेवी दिनेश सिंह राजावत, जगदीश प्रसाद कश्यप ने लोगों को जीवन में योगाभ्यास और उनके सकारात्मक परिणामों को लेकर जागरूक किया।
धौरहरा। प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी के नेतृत्व में समस्त स्टाफ ने योग किया। योग प्रशिक्षक राजहंस मिश्रा, शिवा जायसवाल ने योग कराया। इस दौरान इंस्पेक्टर विद्यासागर, कफारा चौकी इंचार्ज लालबहादुर मिश्रा, धौरहरा कस्बा इंचार्ज अवधेश यादव सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
गोला गोकर्णनाथ। एबीवीपी के तत्वावधान मे गोकर्ण तीर्थ तट पर योग शिक्षक विजय कुमार ने योगाभ्यास कराया। इस मौके पर लवलेश दीक्षित, मनीष पाठक, सुमित सक्सेना, शिवांशु पटेल स्वप्निल शुक्ला आदि मौजूद रहे।
कृषक समाज इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद की ओर से प्रशिक्षक रामेंद्र शुक्ला ने डॉ सौरभ दीक्षित, कृष्ण गोपाल राजपूत, रवि सक्सेना, अतुल त्रिवेदी, हर्षिता बाजपेयी आदि को योगाभ्यास कराया। इसके अलावा प्रशिक्षक धर्मराज वर्मा, विनीत सिंह भदौरिया ने योगाभ्यास कराया।
संसारपुर। योग प्रशिक्षक बाबूराम ने बताया कि योग से मनुष्य की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ओमवीर श्रीवास्तव, अवनीश श्रीवास्तव, आकाश शर्मा, सोनू शर्मा, हिमांशु वर्मा आदि को रोड पर ही योगाभ्यास कराया।
बिझौली। रजागंज में जिला पंचायत सदस्य महेश चंद्र कनौजिया, हरिपाल सिंह, प्राचार्य रामेश्वर सिंह ने अपने घरों पर ही परिवार के साथ योगाभ्यास किया।
गुलरिया। रोट्रेक्ट क्लब भीरा की ओर से लगाए गए शिविर में जीत मिश्रा ने राहुल, इंद्रजीत सिंह, आदित्य शुक्ला, मोनू अवस्थी, सुधांशु खन्ना, अरविंद अवस्थी, अभिषेक शुक्ला आदि को योगाभ्यास कराया।
बांकेगंज। युवाओं ने अपने घरों और मेला ग्राउंड पर योगासन किया। इस मौके पर शाश्वत मिश्र, नवेद खां, नीतेश कुमार आदि मौजूद रहे।
पलियाकलां। उत्तर प्रदेश बनवासी सेवा संस्थान की तरफ से बालिका शिक्षा केंद्र पंडापुरवा में पर्यवेक्षक अनिल कुमार ने योग के बारे में बताया। मुख्य प्रशिक्षिका कोमल राना ने योग के लाभ बताए। डॉ राजेंद्र प्रसाद स्वाधार गृह में भी योग शिविर का आयोजन हुआ। यहां अनुदेशिका गुलजार बी व संचालक अमित कुमार, रश्मि आदि ने योग का महत्व बताया। यहां दुर्गेश कुमार, गरिमा चतुर्वेदी आदि का भी सहयोग रहा।
संपूर्णानगर। किसान सहकारी चीनी मिल में योग प्रशिक्षक शुभांग मिश्रा की देखरेख में राहुल, राज, मयंक, सन्नी, रोहित, शुभांगी, काजोल आदि ने योगाभ्यास किया। अतुल भसीन, इश्तियाक खान, सर्वेश मिश्रा, डॉ विवेक मिश्रा ने घर पर योगाभ्यास किया।
मोहम्मदी। मोहल्ला देवी स्थान पर सुुुरेंद्र गुप्ता के निवास पर योग शिविर में योग शिक्षक डॉ सुभाष गुप्ता, वीरेंद्र नाथ, गजेंद्र नाथ गुप्ता, नीरज श्रीवास्तव, हेमु, संदीप, संजय, गौरवी, सुभी, गौरांशी, सावनी आदि ने भाग लिया। उधर योग शिक्षक शचींद्र दीक्षित ने फेसबुक लाइव से योग कराया। तहसीलदार विकास धर दुबे, इंस्पेक्टर संजय त्यागी, नीरज रस्तोगी, विनीत शुक्ला, सुभाष शुक्ला, राम सिंह, मनोज सिंह, राजीव, विमल, अशोक, प्रसून आदि ने लाइव जुड़कर योगाभ्यास किया।
जंगबहादुरगंज। धौरहरा लोकसभा क्षेत्र की सांसद रेखा अरुण वर्मा ने ग्राम मकसूदपुर स्थित अपने आवासीय परिसर में गांव की महिलाओं, बच्चों और नागरिकों संग योग किया। विद्या भारती के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य विजय कुमार वर्मा ने सभी को योग कराया। इस अवसर पर कौशलेंद्र वर्मा भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें