खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के लाभार्थियों में सस्ते खाद्यान्न का वितरण शनिवार से शुरू कर दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने शनिवार को शहर में नौरंगाबाद स्थित डीसीएफ की उचित दर की दुकान पर पहुंच कर खाद्य सुरक्षा अधिनियन की पहली लाभार्थी राबिया को अपने हाथ से खाद्यान्न देकर योजना की शुरुआत की। साथ ही शहर में भ्रमण कर अन्य दुकानों पर भी किए जारहे वितरण की जानकारी ली। उपभोक्ताओं को योजना के बारे में बताया और उचित दर विक्रताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के पात्रों को ड्राफ्ट प्रारूप का वितरण कराया जा चुका है लेकिन इस संबंध में कुछ मोहल्लोंमें ड्राफ्ट प्रारूप वितरित न किए जाने की शिकायत पर जिला पूर्ति अधिकारी ने ईओ से बात की और आश्वस्त किया कि यदि कहीं ड्राफ्ट प्रारूप वितरित नहीं हुआ है तो रविवार तक अनिवार्य रूप से वितरित करा दिया जाएगा।