फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के खौफ में ग्रामीण आंखों में काट रहे रातें

Thu, 18 Dec 2014 06:37 PM IST
बांकेगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी रेंज की जटपुरा बीट के पास बसे गांव पूरनपुर मेें लोगाें के जेहन में तेंदुए का जबर्दस्त खौफ है।
विज्ञापन

बुधवार को दिनदहाड़ेे हुई घटना के बाद ग्रामीणों को बच्चों की फ्रिक सताने लगी है। उनकी हिफाजत के लिए लोग घरों के आसपास आग के सहारे आंखों में रातें काट कर पहरेदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि मैलानी रेंज की जटपुरा बीट से निकला तेंदुआ जंगल के समीप बसे गांव पूरनपुर में पिछले कई दिनों से डेरा जमाए है। तेंदुआ शिकार की तलाश में गन्ने के खेतों से निकलकर दबे पांव आबादी में पहुंच कर पालतू पशुओं पर हमला कर उन्हें अपना निवाला बना रहा है। तेंदुए ने 13 दिसंबर शाम गुरुप्रताप सिंह के तीन कुत्तों को तो बुधवार दिनदहाड़े तीन बकरियों को मार डाला। इंद्रपाल, मोती, जगदीश, पप्पू, चेतराम, गुरुदेव सिंह, विचित्र सिंह, लखवीर सिंह, मनीष सेठ आदि का कहना है कि गांव में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। बावजूद इसके विभाग उसे पकड़ने के कोई इंतजाम नहीं कर रहा है। तेंदुआ शिकार की तलाश में गांव के चारों ओर मंडराता रहता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें