फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदानगर में ऑनलाइन दर्ज होगी एफआईआर

Thu, 18 Dec 2014 06:18 PM IST
शारदानगर/महेवागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी भी मामले की रिपोर्ट लिखाने के लिए फरियादियों को अब बार-बार शारदानगर पुलिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पुलिस क्षेत्र से रिपोर्टिंग चौकी पर आने वाली शिकायतों को ऑनलाइन दर्ज करेगी। गुरुवार से ऑनलाइन लाइन रिपोर्ट दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पुलिस के मुताबिक फरियादियाें की शिकायत हो या घटनाओं-दुर्घटनाओं का रिकार्ड या फिर क्षेत्र का क्राइम रिकार्ड। अब सबकुछ ऑनलाइन होगा। बता दें कि सिस्टम को ऑनलाइन करने के लिए जिला पुलिस जाने कब से बाट जोह रही थी। कंप्यूटर आदि उपलब्ध होने के बावजूद जिले में कहीं भी ऑनलाइन रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही है। ऐसे में शारदानगर पुलिस ने इसकी शुरुआत की है। चौकी इंचार्ज मनोज सिंह ने कहा कि रिपोर्टिंग चौकी क्षेत्र के फरियादियों की शिकायतें अब ऑनलाइन दर्ज होंगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही घटनाओं-दुर्घटनाओं के अलावा क्षेत्र के क्राइम रिकार्ड को भी जल्द ही ऑनलाइन कर दिया जाएगा। इससे फरियादी सात दिन के भीतर घर बैठे शिकायत की प्रगति रिपोर्ट भी जान सकेंगे। दफ्तरों में बैठे उच्चाधिकारी भी इसकी समीक्षा कर सकेंगे। इसके लिए लोगों को खीरी पुलिस की वेबसाइट में जाकर क्षेत्रीय पुलिस स्टेशन के आब्शन में क्लिक करना होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें