फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलिहान की जमीन से अतिक्रमण हटाया

Sun, 19 Jun 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांकेगंज।
विज्ञापन
jcb - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- कार्रवाई होते ही मौके से भागे अतिक्रमणकारी
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जटपुरा में खलिहान के लिए सुरक्षित जमीन पर अतिक्रमण करना लोगों को महंगा पड़ गया। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम गोला विनोद गुप्ता के निर्देश पर राजस्व और पुलिस विभाग टीम ने खलिहान जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया। कार्रवाई शुरू होते ही अतिक्रमणकारी वहां से रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन

बांकेगंज ब्लाक के गांव जटपुरा में कुछ लोगों ने खलिहान के लिए सुरक्षित 93 डिसमिल जमीन पर अतिक्रमण कर रखा था। अतिक्रमणकारी कब्जे की नियत से खलिहान की जमीन पर मक्का, धान, गेंहू आदि फसलों की बुवाई करते थे। खलिहान की भूमि पर अतिक्रमण से ग्रामीणों को परेशानियां उठानी पड़ती थीं, उन्होंने इसकी शिकायत इसकी एसडीएम गोला से की। एसडीएम गोला ने जटपुरा में खलिहान भूमि पर अतिक्रमण की जांच लेखपाल रामकुमार मिश्र और राजस्व निरीक्षक विजय श्रीवास्तव को सौंपी। राजस्वकर्मियों की जांच आख्या में खलिहान भूमि पर अतिक्रमण दर्शाया गया। एसडीएम के निर्देश पर राजस्वकर्मियों और थाना मैलानी पुलिस ने जटपुरा पहुंचकर खलिहान की भूमि से अतिक्रमण हटवा दिया। खलिहान भूमि से अतिक्रमण हटने की कार्रवाई शुरू होते ही वहां हड़कंप मच गया। उधर, इस संबंध में एसडीएम गोला विनोद गुप्ता ने बताया कि ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक कार्यों के लिए सुरक्षित भूमि खलिहान, शमशानघाट, होलिका स्थल, करबला, तालाब, खेल मैदान आदि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान कुलवंत सिंह उर्फ कक्की, राजस्व निरीक्षक विजय श्रीवास्तव, लेखपाल रामकुमार मिश्र, रोजगार सेवक धर्मेंद्र कुमार सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें