फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बायोप्लास्टिक प्लांट के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू, नौ किसानों को मिला मुआवजा

Tue, 07 Apr 2026 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला के तहसील सभागार में मुआवजा प्रमाण पत्र के साथ कृषक। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कुंभी क्षेत्र में प्रस्तावित बायोप्लास्टिक प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रशासन ने नौ किसानों से बैनामा कराकर उन्हें मुआवजा राशि के प्रमाणपत्र सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को तहसील सभागार में विधायक अमन गिरि की मौजूदगी में आयोजित बैठक में एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी और तहसीलदार ने बताया कि यह परियोजना प्रदेश सरकार की रोजगारपरक महत्वपूर्ण योजना है। करीब 80 हेक्टेयर क्षेत्र में औद्योगिक हब विकसित किया जाएगा, जिसके लिए 483 किसान प्रभावित होंगे।
अधिकारियों ने बताया कि अब तक नौ किसानों के खाते में मुआवजा राशि भेज दी गई है, जबकि अगले चरण में 10 और किसानों से बैनामा कराया जाएगा। परियोजना की कुल लागत लगभग 83.47 करोड़ रुपये है, जिसमें से 30 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

बैठक में भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, बार संघ महामंत्री संदीप अवस्थी, राजस्व निरीक्षक अरुणेश मिश्र, अचल श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

इन किसानों को मिला मुआवजा (रुपये में)
रामपाल : 30,47,200
जदुनंदन प्रसाद : 46,21,600
प्रेमचंद : 1,13,56,800
मनीराम : 16,95,200
मलिखान : 1,21,78,400
अनूप कुमार : 29,16,600
अर्चना : 45,44,800
मुन्नी देवी : 13,52,000
महेंद्र पाल सिंह : 1,30,12,000

यह परियोजना क्षेत्र के विकास और रोजगार सृजन के लिए महत्वपूर्ण है। मार्गों का नेटवर्क तैयार होगा। क्षेत्र विकास की मुख्य धारा से जुड़ेगा। गणेशपुर से अमीरनगर तक मार्ग का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। किसानों से अपील है कि मुआवजा राशि से खेत के बदले खेत ही खरीदें।
विज्ञापन

-अमन गिरि, विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें