फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी कूद में जेपी मोहम्मदी के साहुल और आशू ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगबहादुरगंज। जिले में चल रही दो दिवसीय एथलेटिक प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया। इस दौरान केन ग्रोवर्स इंटर कॉलेज में चक्का फेंक में आशुतोष सिंह, निखिल वर्मा, जूनियर बालक वर्ग में विशाल, शालू पाल, सीनियर बालक वर्ग में अबू सूफियान, शिवम राठौर, चक्का फेंक सीनियर बालिका वर्ग में प्रियांशी देवी, साक्षी, जूनियर बालिका वर्ग में ज्ञानवती, कामिनी, सब जूनियर बालिका वर्ग में अंजली मौर्या, अंशिका शर्मा विजेता रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा लंबी कूद सब जूनियर बालक में राहुल, विशाल, लंबी कूद जूनियर बालक में आशू, विजय प्रताप,100 मीटर सब जूनियर दौड़ बालक वर्ग में अजय श्रीवास्तव, आकाश कुमार, सीनियर बालिका 100 मीटर दौड़ में नैंसी, सोनी, सब जूनियर बालिका 100 मीटर में अंशिका, शहनुमा, सीनियर बालक वर्ग 400 मीटर में सौरभ कुमार, मोहम्मद मोनीश, सीनियर बालिका वर्ग 400 मीटर ऋचा, गोल्डी, 200 मीटर जूनियर बालक वर्ग में आकाश, जीशान, 400 मीटर जूनियर बालक वर्ग में अभय, विजय प्रताप सिंह, 400 मीटर सब जूनियर बालिका वर्ग में हरमीत कौर, अलीशा बानो, 400 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में तौसीफ, अनिकेत सरकार, 200 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में गोल्डी, अंबिका व शीतल मिश्रा, 200 मीटर सीनियर बालक में उमर खां, शहवाज, 400 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में वैष्णवी शुक्ला, साधना संयुक्त रूप से प्रथम, शिवांगी, 100 मीटर बालक वर्ग में आफताब रजा, सादिक अंसारी, 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में शोभित, आकाश, सब जूनियर बालिका गोला फेंक में लुबना, रोशनी प्रजापति, जूनियर बालिका में खुशनसीब, प्रतिज्ञा, सीनियर बालिका वर्ग में प्रियांशी व बरखा, सीनियर बालक गोला फेंक में अबू सूफियान, विपिन, जूनियर बालक वर्ग में विजय प्रताप सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र ,मनोज खरे, राकेश सिंह, कमलेश दीक्षित ने मेडल पहनाए। इस मौके पर विनय प्रताप सिंह , अनवर, अरुण गौतम, रामलखन का विशेष सहयोग रहा।
खमरिया प्रतिनिधि के अनुसार बीबीबीएलसी इंटर कॉलेज के मैदान पर शनिवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिता के सीनियर बालिका वर्ग लंबी कूद में कामिनी, कुमकुम श्रीवास्तव, सुगंधा, 400 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में पूजा गुप्ता, निधि निगम, आकांक्षा देवी, सीनियर 200 मीटर बालक वर्ग में साजिद, कुशाग्र सिंह, राहुल यादव, 100मीटर बालक वर्ग जूनियर में मुख्तार खान, मनीष राज व अर्पित क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें