फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाजी में पहले दिन लखनऊ और लखीमपुर का रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखनऊ जोन की सप्तम अंतर जनपदीय तीन दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 2019 में पहले दिन लखनऊ और लखीमपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। 30 मीटर की तीरंदाजी में 80 अंक हासिल कर लखनऊ टीम के असलम प्रथम, 45 अंक प्राप्त कर आशीष देवास द्वितीय और 42 अंकों के साथ खीरी टीम के अमित सिंह तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में 14 अंकों के साथ महिला आरक्षी अंजली प्रथम, सीतापुर की प्रतिमा दूसरे और लखनऊ की मीनू यादव तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस परिसर में प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी पूनम, सीडीओ रवि रंजन और एएसपी ने तीरंदाजी करके किया। इसमें सीडीओ और एएसपी के तीर ही लक्ष्य को भेद सके। इसके बाद प्रतिभागियों ने अपने जौहर दिखाए। प्रतियोगिता में चार जनपदों लखीमपुर, लखनऊ, सीतापुर और अमेठी की टीमें प्रतिभाग कर रहीं हैं। इसमें 30 मीटर और 50 मीटर की तीरंदाजी प्रतियोगिता होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें