फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लालकुआं-कोलकाता एक्सप्रेस आठ अक्तूबर से फिर चलेगी

Wed, 09 Sep 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। त्योहारी सीजन में जिले के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। लालकुआं-कोलकाता-लालकुआं पूजा स्पेशल साप्ताहिक एक्सप्रेस आठ अक्तूबर से फिर चलेगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि ट्रेन मैलानी, गोला और लखीमपुर के रास्ते आठ फेरों के लिए संचालित होगी। लालकुआं-कोलकाता एक्सप्रेस का पहला फेरा आठ अक्तूबर को होगा। एनई रेलवे के नोटिफिकेशन नंबर 151/2026 के मुताबिक, ट्रेन नंबर 05060 लालकुआं-कोलकाता एक्सप्रेस आठ अक्तूबर से 26 नवंबर तक और ट्रेन नंबर 05059 कोलकाता-लालकुआं एक्सप्रेस 10 अक्तूबर से 28 नवंबर तक आठ-आठ फेरे लगाएगी।
ट्रेन नंबर 05060 लालकुआं से प्रत्येक बृहस्पतिवार दोपहर 12:35 बजे चलेगी। किच्छा से 12:57, भोजीपुरा से 14:35, पीलीभीत से 15:35, पूरनपुर से 16:32, मैलानी से 18:00, गोला गोकर्णनाथ से 18:22, लखीमपुर से 18:52 और सीतापुर से 19:50 बजे छूटेगी। इसके बाद बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज जंक्शन, पडरौना, तमकुही रोड, थावे, सीवान, छपरा, सोनपुर जंक्शन, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी जंक्शन, झाझा, जसीडिह, मधुपुर जंक्शन, चितरंजन, आसनसोल जंक्शन, दुर्गापुर, बर्धमान, बंडेल और नैहाटी होते हुए शुक्रवार रात 23:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी में ट्रेन नंबर 05059 कोलकाता से प्रत्येक शनिवार सुबह पांच बजे चलेगी। रविवार को सीतापुर से 07:35, लखीमपुर से 08:40, गोला गोकर्णनाथ से 09:12, मैलानी से 10:10, पूरनपुर से 10:54, पीलीभीत से 12:00, भोजीपुरा से 13:45 और किच्छा से 14:35 बजे छूटकर लालकुआं 15:45 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 18 लिंक होफमैन बुश (एलएचबी) कोच लगेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें