फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लाला मैकू ज्वेलर्स क्लब सेमीफाइनल में, हर्षित इलेवन को 7 रन से हराया

Tue, 14 Apr 2026 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जश्न मनाती विजेता टीम। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
धौरहरा। स्वर्गीय राजा राजेंद्र प्रताप सिंह स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में लाला मैकू ज्वेलर्स क्लब ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हर्षित इलेवन को 7 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। यह टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।
विज्ञापन

मुकाबले का उद्घाटन डॉ. रमा रमण मिश्र ने फीता काटकर किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लाला मैकू ज्वेलर्स क्लब ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 148 रन बनाए। अरबाज ने 17 गेंदों में 40 रनों की तेज पारी खेली, जबकि चांद बाबू ने 28 रन का योगदान दिया।
जवाब में हर्षित इलेवन की ओर से आनंद ने 10 गेंदों में 40 रन बनाकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया, लेकिन अन्य बल्लेबाजों का साथ न मिलने से टीम लक्ष्य से 7 रन पीछे रह गई।
विज्ञापन

लाला मैकू ज्वेलर्स क्लब के जैद गुप्टिल ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके और बल्लेबाजी में भी योगदान दिया। उन्हें लगातार दूसरी बार मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैच के दौरान राजीव मिश्र, दिनेश सोनी, आकाश तिवारी, संजीव मिश्र, शिवा, गोविंदा पांडे, सन्नू रस्तोगी और जानू पांडे सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें