फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लाला मैकू ज्वैलर्स क्लब क्वार्टर फाइनल में

Sat, 11 Apr 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
फीता काट मैच का शुभारंभ करते आयोजक। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
धौरहरा। ईसानगर कस्बे के मेला मैदान में चल रहे स्व. राजा राजेंद्र प्रताप सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में लाला मैकू ज्वैलर्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने ठाकुरनपुरवा इलेवन को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

मुकाबले में कप्तान गौरव सोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। धीमी शुरुआत के बाद अंतिम ओवरों में जैद गुप्टिल और गौरव सोनी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 10 ओवर में 99 रन तक पहुंचाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ठाकुरनपुरवा इलेवन की टीम 10 ओवर में 70 रन ही बना सकी और मैच हार गई। जैद गुप्टिल ने तीन ओवर में 15 रन देकर चार विकेट लेने के साथ 10 गेंदों में 28 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रामनारायण शुक्ल, शानू खां, मनोज गुप्ता, संज्जू मिश्र, मीका रमजानी और सोहेल अहमद सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें