फीता काट मैच का शुभारंभ करते आयोजक। स्रोत: आयोजक
धौरहरा। ईसानगर कस्बे के मेला मैदान में चल रहे स्व. राजा राजेंद्र प्रताप सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में लाला मैकू ज्वैलर्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने ठाकुरनपुरवा इलेवन को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
मुकाबले में कप्तान गौरव सोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। धीमी शुरुआत के बाद अंतिम ओवरों में जैद गुप्टिल और गौरव सोनी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 10 ओवर में 99 रन तक पहुंचाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ठाकुरनपुरवा इलेवन की टीम 10 ओवर में 70 रन ही बना सकी और मैच हार गई। जैद गुप्टिल ने तीन ओवर में 15 रन देकर चार विकेट लेने के साथ 10 गेंदों में 28 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच चुने गए।
इस दौरान रामनारायण शुक्ल, शानू खां, मनोज गुप्ता, संज्जू मिश्र, मीका रमजानी और सोहेल अहमद सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। संवाद