मऊ दाऊदपुर गांव में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव मऊदाउदपुर में एक घर से बृहस्पतिवार रात चोरों ने ढाई लाख की नकदी और करीब तीन लाख के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित ने कुछ दूर तक चोरों का पीछा भी किया, लेकिन उन्हें वह पकड़ नहीं पाया। पुलिस को सूचना दी गई है।
मऊदाउदपुर निवासी नीरज कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ बाहर कमरे में सो रहे थे। भतीजी राधा घर के अंदर एक कमरे में सो रही थी। ग्रिल काटकर चोर राधा के कमरे में घुस गए और अलमारी का ताला तोड़कर चोरी करने लगे। इसी दौरान आहट सुनकर राधा जाग गई।
राधा के शोर मचाने पर चोर भागने लगे। इधर शोर सुनकर वह और छत पर लेटा उनका बड़े भाई सुशील कुमार भी जाग गए। जब तक वह पहुंचे चोर खिड़की के रास्ते रफूचक्कर हो गए। उन्होंने दो चोरों को भागते हुए देखा। कुछ दूर पीछा भी किया लेकिन वे हाथ नहीं आए। चोर बक्से में रखे ढाई लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए।