फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नहीं पहुंचे नामित अधिकारी, कर्मचारियों ने निपटाई ग्राम चौपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। ग्रामीणों की जनसुनवाई के लिए शुक्रवार को मैगलगंज और नयागांव ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्राम चौपाल में नामित अधिकारी नहीं पहुंचे। अधिकारियों की गैर मौजूदगी में शिकायत करने वालों की संख्या भी बहुत कम रही। ऐसे में यह चौपाल सिर्फ खानापूर्ति बनकर रह गया।
विज्ञापन

मैगलगंज ग्राम पंचायत में आयोजित ग्राम चौपाल में खंड शिक्षा अधिकारी पसगवां को नोडल अधिकारी नामित किया गया था, लेकिन वह तो पहुंचे नहीं और बीआरसी को जिम्मेदारी सौंप दी। खास बात यह है कि बीआरसी ने एनपीआरसी को भेज दिया। वहीं नयागांव ग्राम पंचायत में पशु चिकित्सा अधिकारी नोडल अधिकारी नामित थे, लेकिन उनकी जगह किसी अन्य ने काम चलाया।
ग्राम चौपाल की सबसे बड़ी विफलता रही कि ग्रामीणों सूचना ही नहीं दी गई। इस वजह से काफी कम लोग पहुंचे। मौके पर सिर्फ ग्राम प्रधान, सचिव, पंचायत मित्र, आशा बहू और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ही उपस्थित रहीं। सचिव विवेक सिन्हा ने बताया कि बीईओ की जगह बीआरसी आना था, लेकिन वह भी न आए और उन्होंने एक अन्य कर्मचारी को भेज दिया। जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी ने बताया कि मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें