फाइनल मुकाबला जीतने वाली टीम के खिलाड़ी। स्रोत : आयोजक
लखीमपुर खीरी। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से लालपुर स्टेडियम में मंगलवार को बी डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला लखीमपुर रेड और लखीमपुर ग्रीन के बीच खेला गया। लखीमपुर रेड ने 103 रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखीमपुर रेड ने 40 ओवर में 256 रन बनाए। टीम की ओर से रूमान बेग ने 66, कुमार विशेष ने 52 और सुजान अवस्थी ने 50 रन की पारी खेली। ग्रीन के अभिषेक कुमार ने दो विकेट लिए। जवाब में लखीमपुर ग्रीन की टीम 40 ओवर में सात विकेट पर 153 रन ही बना सकी। धर्मवीर ने 51 रन बनाए। रेड की ओर से उपेंद्र कुमार मौर्य ने तीन विकेट झटके। रूमान बेग को प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बल्लेबाज चुना गया। बेस्ट बॉलर का पुरस्कार श्वेतार्क पटेल को मिला, जबकि फाइटर ऑफ द मैच धर्मवीर सिंह रहे।
मुख्य अतिथि डीपीआरओ विशाल सिंह और विशिष्ट अतिथि उप क्रीड़ा अधिकारी मोहम्मद इरफान के अलावा अभिषेक शुक्ला, रामजी कश्यप, विशाल वर्मा, नवीन अग्रवाल, मलिक इरफान, रवि शंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।