फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 37वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में लखीमपुर ओवरऑल चैंपियन

Thu, 06 Aug 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (सीबीएसई) में आयोजित 37वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। चार दिनों तक चली प्रतियोगिता में मेजबान लखीमपुर ने सर्वाधिक अंक हासिल कर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रदेश के 29 विद्यालयों के 271 छात्र-छात्राओं ने कबड्डी, बैडमिंटन और शतरंज की विभिन्न आयु वर्ग की स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। बैडमिंटन में लखीमपुर के खिलाड़ियों ने कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। शतरंज में भी लखीमपुर के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कबड्डी में रायबरेली और सीतापुर की टीमों का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा।
समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक विमल अग्रवाल और प्रधानाचार्य श्रवण कुमार अवस्थी ने प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना विकसित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें