फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी मामला: घायल युवक से पूछताछ करते गोला सीओ का वीडियो वायरल, पूछने पर बोले- मामला बड़ा है

Wed, 06 Oct 2021 10:19 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)

सार

वीडियो के बाबत पूछने पर सीओ संजय नाथ तिवारी ने कुछ भी बताने से मना कर दिया। कहा कि यह मामला बड़ा है, उच्चाधिकारियों से बात कर लीजिए।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी हिंसा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तीन अक्तूबर को तिकुनिया में घटनास्थल पर एक घायल युवक से गोला सीओ संजय नाथ तिवारी पूछताछ करते दिखाई दे रहे हैं। 30 सेकंड के इस वीडियो में घायल युवक बता रहा है कि थार भैया के साथ थी। अब आखिर यह भैया कौन हैं। साथ ही जिस युवक से सीओ पूछताछ कर रहे हैं, वह घायल युवक कौन था। 

विज्ञापन


वीडियो के बाबत पूछने पर सीओ संजय नाथ तिवारी ने कुछ भी बताने से मना कर दिया। कहा कि यह मामला बड़ा है, उच्चाधिकारियों से बात कर लीजिए। जैसे ही इंटरनेट खुलता है सोशल मीडिया पर तिकुनिया की वीभत्स घटना के फोटो और वीडियो वायरल होने लगते हैं, जो घटना की परत दर परत खोल रहे हैं। 

ऐसे में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी और उनके पुत्र आशीष मिश्र उर्फ मोनू पर शिकंजा कस सकता है, ऐसी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इन वीडियो और फोटो से सियासी माहौल भी काफी गर्म हो चुका है विपक्ष के नेता पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंच रहे हैं। वहीं कई भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या का सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में भी रोष दिख रहा है। 
विज्ञापन


30 सेकंड के इस वीडियो में सीओ की पूछताछ के दौरान युवक बता रहा है कि वह भैया के साथ लिखा पढ़ी का काम करता है। वह पीछे बैठा था। आगे थार लोगों के ऊपर चढ़ती हुई जा रही थी। अब यह भैया कौन है इसकी पुलिस को तलाश करनी है। जिससे मामले में एक नया मोड़ आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें