फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय मंच पर मौका

Mon, 02 Feb 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, नैतिक मूल्यों और अनुभवात्मक शिक्षा के विकास के उद्देश्य से केंद्र सरकार की तरफ से संचालित प्रेरणा द एक्सपीरिएंशल लर्निंग प्रोग्राम के तहत जिले के छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। यह कार्यक्रम वर्तमान सत्र में कक्षा 8 से कक्षा 11 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


कार्यक्रम की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। पहले चरण में विद्यालय स्तर पर शैक्षिक उपलब्धि, अनुशासन, व्यवहार और नेतृत्व गुणों के आधार पर विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। दूसरे चरण में चयनित छात्र-छात्राएं नवोदय विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जहां उनकी तार्किक क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल और सोच का मूल्यांकन किया जाएगा। अंतिम चरण में जिले से एक छात्र और एक छात्रा का चयन होगा।

चयनित दोनों विद्यार्थियों को गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर स्थित उस विद्यालय में आयोजित प्रेरणा कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की थी। इस दौरान देशभर से आए विद्यार्थी राष्ट्र निर्माण, जीवन मूल्यों और नेतृत्व विकास से जुड़े अनुभव साझा करेंगे।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि प्रेरणा कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने डीसी माध्यमिक विजय कुमार को सभी विद्यालयों से समन्वय कर समय से पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

-
प्रेरणा कार्यक्रम पंजीकरण प्रक्रिया

प्रेरणा कार्यक्रम के तहत कक्षा 8 से 11 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
इच्छुक विद्यार्थी https://prerana.education.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल है, जिसमें विद्यार्थियों का विवरण विद्यालय के माध्यम से सत्यापित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें