फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री टेनी के दुर्व्यवहार पर फूटा गुस्सा, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन 

Thu, 16 Dec 2021 10:36 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

नसीरुद्दीन मौजी भवन प्रांगण में जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। ओयल में ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी द्वारा पत्रकारों के साथ अभद्रता करने और उन्हें धमकाने की कड़े शब्दों में निंदा की और उन्हें तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन
गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी - फोटो : वीडियो ग्रेब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओयल में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी द्वारा पत्रकारों के साथ की गई अभद्रता के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर टेनी को तत्काल बर्खास्त करने और उन पर मुकदमा चलाने की मांग की।

विज्ञापन

नसीरुद्दीन मौजी भवन प्रांगण में जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। ओयल में ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी द्वारा पत्रकारों के साथ अभद्रता करने और उन्हें धमकाने की कड़े शब्दों में निंदा की और उन्हें तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल ने कहा कि जब तक टेनी अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करती रहेगी। प्रदेश महासचिव अभिषेक सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री के बेटे ने चार किसानों और एक पत्रकार को गाड़ी से कुचलकर मार दिया, लेकिन केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आज भी अपने पद पर बने हुए हैं। मंत्री जनता के बीच किसानों और पत्रकारों को धमका रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें