फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखीमपुर खीरी पहुंचा 308 पहियों वाला महाबली ट्रक, 200 टन का वेसल को देखने उमड़ी भीड़

Wed, 21 Oct 2026 12:12 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

ओडिशा के बंदरगाह से सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय कर 308 पहियों वाला महाबली ट्रक मंगलवार रात लखीमपुर खीरी जिले में दाखिल हुआ। बुधवार सुबह तक यह नकहा पहुंच गया। इस ट्रक पर 200 टन का वेसल लदा है। यह विशाल वेसल कुंभी प्लांट के लिए लाया गया है। 
विज्ञापन
महाबली ट्रक पर लदा 200 टन का वेसल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेल्जियम से समुद्री रास्ते से लाया गया 200 टन वजनी विशाल वेसल मंगलवार रात लखीमपुर खीरी जिले में प्रवेश कर गया। यह वेसल 308 पहियों वाले महाबली ट्रक पर लदा है। इसे बलरामपुर चीनी मिल लिमिटेड की कुंभी चीनी इकाई में स्थापित किया जाएगा। यहां बड़े स्तर की बायोपॉलिमर सुविधा शुरू की जा रही है। 308 पहियों वाले इस विशेष ट्रेलर और इस पर लदे विशालकाय वेसल को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ जुट रही है। किसी ने इसके पहिए गिने, तो कोई इसके विशाल आकार को देखकर हैरान रह गया। 

विज्ञापन




यह महाबली ट्रक मंगलवार रात धौरहरा सिसैया होते हुए लखीमपुर खीरी जिले की सीमा में दाखिल हुआ। बुधवार सुबह तक यह नकहा पहुंच गया। ट्रक पीलीभीत बस्ती हाईवे से शहर की ओर बढ़ रहा है। इसके बाद यह राजापुर फ्लाईओवर होते हुए कुंभी की ओर आगे बढ़ेगा। मनिकापुर तिराहे से मोहम्मदी रोड पर चलकर रात तक इसके कुंभी प्लांट में पहुंचने की उम्मीद है। जिले में 308 पहियों वाला यह विशालकाय ट्रक लोगों के कौतूहल का केंद्र बन गया है। इसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन


रात तक कुंभी पहुंचने की उम्मीद 
ट्रक ले जा रहे लोगों ने बताया कि बेल्जियम से आया यह वेसल समुद्री मार्ग से ओडिशा के पारादीप बंदरगाह पहुंचा था। वहां से इसे क्रेन की मदद से 308 पहियों वाले विशेष ट्रेलर पर लादा गया। ओडिशा से इसने झारखंड और बिहार के औरंगाबाद, रोहतास व कैमूर होते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया। चंदौली, वाराणसी और गाजीपुर समेत कई जिलों से गुजरने के बाद मंगलवार को यह लखीमपुर खीरी पहुंचा। मनिकापुर तिराहे से मोहम्मदी रोड पर आगे बढ़ते हुए इसके रात तक कुंभी पहुंचने की उम्मीद है।

Trending Videos
विज्ञापन

विशाल वेसल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महाबली ट्रक में 308 पहिये 
विशाल वेसल को लेकर आए इस महाट्रक की सबसे खास बात है इसके पहियों की लंबी कतार। भारी वजन को संभालने और सड़क पर संतुलन बनाए रखने के लिए इसमें 308 पहिये लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि भारी वजन और रास्ते की चुनौतियों के चलते इस ट्रक ने रोजाना महज 10 से 12 किलोमीटर की दूरी तय की। सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय करके यह महाबली ट्रक अब मंजिल के करीब पहुंच गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें