एआरएम को लखनऊ में मिला सम्मान
2225 रुपये रोजाना प्रत्येक बस की आय का है औसत
अनुबंधित डिपो के सहारे चल रहे सूबे के अन्य नौ डिपो के मुकाबले लखीमपुर डिपो की आय सर्वाधिक रही है। आय को लेकर लखनऊ में हुई समीक्षा बैठक के दौरान परिवहन मंत्री ने एआरम वीके गोस्वामी को सम्मानित किया है। वहीं एआरएम का कहना है कि उन्हें यह सम्मान कर्मचारियों एवं बस मालिकों के परस्पर सहयोग से मिला है।
सूबे में नौ डिपो अनुबंधित बसों के सहारे चल रहे हैं, जिनकी आय को लेकर गत दिनों प्रदेश मुख्यालय पर समीक्षा बैठक हुई थी। इसकी अध्यक्षता स्वयं परिवहन मंत्री ने की थी। समीक्षा के दौरान लखीमपुर डिपो की प्रति बस आय का औसत अन्य नौ डिपो से सर्वाधिक 2225 रुपये मिला। सर्वाधिक आय एवं लोडफैक्टर के मामले में लखीमपुर डिपो के नंबर एक पर रहने पर परिवहन मंत्री ने एआरएम वीके गोस्वामी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। हालांकि एआरएम का कहना है कि यह सम्मान डिपो के सभी कर्मचारियों एवं बस मालिकों के अपार सहयोग से मिला है। उन्होंने बताया कि इस समय डिपो से 74 बसों का संचालन हो रहा है, जिसमें से प्रति बस का रोजाना किलोमीटर का औसत 458 और प्रत्येक बस की प्रतिदिन की औसत आय 2225 रुपये है।
अनुबंधित बसों के सहारे चलने वाले डिपो
एआरएम वीके गोस्वामी ने बताया कि प्रदेश में लखीमपुर डिपो सहित धामपुर, शामली, वाराणसी देहात, गंगोह, बाराबंकी और आलमबाग डिपो अनुबंधित बसों के सहारे चल रहे हैं।