पुलिस लाइंस में चल रही अंतरजनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में फाइनल विजेता लखीमपुर की महिला खिलाड
लखीमपुर खीरी। पुलिस लाइंस में आयोजित तीन दिवसीय लखनऊ जोन अंतरजनपदीय खेल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में कबड्डी और खो-खो के मुकाबलों में लखीमपुर खीरी की टीमों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। महिला और पुरुष दोनों वर्गों में जिले की टीमों ने जीत दर्ज कर चारों खिताब अपने नाम किए।
समापन समारोह में एएसपी अमित राय और आरआई पवन भाटी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। छह मई से शुरू हुई प्रतियोगिता में कुल 11 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें महिला और पुरुष दोनों वर्ग शामिल रहे। प्रतियोगिता में लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, रायबरेली, अयोध्या और लखनऊ समेत कई जनपदों की टीमों ने भाग लिया।
अंतिम दिन कबड्डी और खो-खो के फाइनल मुकाबले खेले गए। पुरुष कबड्डी में लखीमपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता। महिला कबड्डी में भी जिले की टीम विजेता रही। खो-खो प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों वर्गों में लखीमपुर खीरी की टीमों ने जीत हासिल कर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा।
पुलिस लाइंस में चल रही अंतरजनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में फाइनल विजेता लखीमपुर की महिला खिलाड
पुलिस लाइंस में चल रही अंतरजनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में फाइनल विजेता लखीमपुर की महिला खिलाड