रामनगर मे खाली पडा़ पिंजरा। स्रोत ग्रामीण
बिजुआ। गांव रामनगर कलां में किशोर की मौत के बाद वन विभाग की तरफ से लगाए गए दो पिंजरे चार दिन बाद भी खाली पड़े हैं। इनमें से एक पिंजरे में बकरी बांधकर हिंसक पशु को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिल सकी।
भीरा वनरेंज क्षेत्र में हिंसक पशु के हमले लगातार जारी हैं। अब तक कई पालतू जानवर और कुत्ते इसका शिकार बन चुके हैं। किशोर की मौत के बाद से गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने पिंजरे लगाकर निगरानी बढ़ाई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया।
ग्रामीणों का कहना है कि शाम होते ही लोग घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो जाते हैं। कई लोगों ने खेतों पर जाना कम कर दिया है, जबकि अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने में भी डर महसूस कर रहे हैं।