फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिला अस्पताल में एक्स-रे फिल्मों का अभाव, अटकीं जांचें

Sat, 30 May 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर/ओयल। मेडिकल कॉलेज अधीन जिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को केमिकल की कमी से पैथोलॉजी जांच प्रभावित रहीं, वहीं शनिवार को एक्स-रे फिल्में उपलब्ध न होने से कई मरीजों की जांच नहीं हो सकी। इसके चलते मरीजों को बिना एक्स-रे कराए लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के अस्थि रोग विभाग में प्रतिदिन 200 से 250 मरीज और शल्य चिकित्सा विभाग में भी करीब इतने ही मरीज ओपीडी में आते हैं। डॉक्टरों की सलाह पर रोजाना करीब 120 से 130 एक्स-रे किए जाते हैं। शनिवार को दूरदराज से पहुंचे मरीजों को उस समय निराशा हुई, जब एक्स-रे कक्ष में उन्हें बताया गया कि फिल्में उपलब्ध नहीं हैं।
इलाज के लिए पहुंचे फुरकान, निखत, राजू, नुमरा, उस्मान, अनूप और आबिद ने बताया कि पहले पर्चा बनवाने और डॉक्टर को दिखाने में काफी समय लगा। डॉक्टर की सलाह पर जब एक्स-रे कक्ष पहुंचे तो बताया गया कि केवल भर्ती मरीजों, पुलिस केस और इमरजेंसी मरीजों के एक्स-रे होंगे। ओपीडी मरीजों की जांच सोमवार को की जाएगी।
विज्ञापन

-
अधिकारियों को नहीं पता, क्यों नहीं हुईं जांचें
शनिवार को ओपीडी मरीजों की एक्स-रे जांच प्रभावित होने के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली गई तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने बताया कि एक्स-रे प्लेट शुक्रवार शाम को ही अस्पताल भेज दी गई थीं। जांच क्यों नहीं हुई, इसकी जानकारी नहीं है। सीएमएस डॉ. आरके कोली ने बताया कि वह घर आ गए हैं और उन्हें जांच प्रभावित होने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें