फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण इलाके के बैंकों में कैश की कमी बरकरार

Tue, 27 Dec 2016 11:24 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
कैश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी: काउंट डॉउन-दो दिन शेष
विज्ञापन

नोटबंदी के 49 वें दिन भी जिले के अधिकतर एटीएम कैशलेस रहे। जो एटीएम चल रहे थे उन पर लंबी-लंबी कतार लगी रहीं। शहर की बैंक शाखाओं पर भीड़ सामान्य रही। जबकि ग्रामीण इलाके की बैंकों में कैश की कमी से मंगलवार को भी खाताधारकों को कहीं दो हजार तो कहीं चार हजार रुपये का भुगतान मिल सका। चाहे शहरी बैंक हों या ग्रामीण बैंक हर जगह रुपये जमा करने वाले लोगों की अपेक्षा पैसा निकालने वाले लोगों की संख्या ज्यादा रही। एक बैंक अधिकारी ने बताया कि निकासी के सापेक्ष रुपया बैंकों में जमा न होने से कैश की दिक्कत बनी हुई है। कैश की कमी के चलते शहर में केवल कुछ एटीएम ही चल पा रहे हैं। कई एटीएम तो नोटबंदी के बाद से अब तक नहीं चल पाए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें