फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गन्ने के खेत में मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
भुडवारा गांव में हंगामा करते लोग। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र के गांव भुड़वारा निवासी 45 वर्षीय मजदूर बंशीलाल का शव गांव के बाहर गन्ने के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मजदूरी करने गए बंशीलाल के घर वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की थी। शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। हंगामा भी किया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, बंशीलाल पुत्र छोटेलाल शनिवार को गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में गन्ना बोआई का काम करने गया था। देर शाम तक घर न लौटने पर परिवार और ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान ईंट-भट्ठे के पास स्थित गन्ने के खेत में उसका शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने अंतिम संस्कार से इनकार करते हुए खेत स्वामी पर हत्या का आरोप लगाया और हंगामा किया।
परिजनों ने पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बंशीलाल भूमिहीन था और तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी पत्नी संगीता और चार वर्षीय पुत्र है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भुडवारा गांव में हंगामा करते लोग। स्रोत: ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें