निशुल्क शिविर : ईसानगर स्थित राजा साहब कोठी के सामने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सुबह 10:00 बजे से।
कलशयात्रा : निघासन के रकेहटी में कलशयात्रा व मंडप प्रवेश कार्यक्रम 10:00 बजे से।
टूर्नामेंट : ईसानगर में राजा राजेंद्र प्रताप सिंह की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 11:00 बजे से।
बैसाखी : शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे पर बैसाखी को लेकर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन 11:00 बजे।
बैठक : कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार में आंबेडकर जयंती को लेकर बैठक का आयोजन शाम 4:00 बजे से।
चैती मेला : गोला के चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर भोजपुरी कार्यक्रम का आयोजन शाम 7:00 बजे से।
जलसा : पलिया के मदरसा कादरिया रजविया में 45वां जलसा कार्यक्रम रात 8:00 बजे से।