बांकेगंज। गुरुद्वारे के सामने बिजली पोल उखाड़ते समय एक मजदूर अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। जबकि उसके अन्य साथी मजदूर पोल पकड़े खड़े रहे है। अचानक बेहोश हाेते ही बिजलीकर्मी उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना हैदराबाद क्षेत्र के बांसगांव निवासी परागी का 40 वर्षीय पुत्र अमरेश मंगलवार दोपहर दो बजे गुरुद्वारे के सामने लगे बिजली पोल को अन्य साथियों के साथ उखाड़ रहा था। इस दौरान अमरेश अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना के बाद आनन-फानन में मौके पर पहुंचे बिजली कर्मी उसे इलाज के लिए बांकेगंज सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उपकेंद्र के एसडीओ एम मनोष ने बताया कि मृतक के परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। उधर, मैलानी थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा। संवाद