दुधवा की किशनपुर रेंज में एकसाथ दो बाघ सैलानियों को दिखे। स्त्रोत सैलानी
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में बीते दो दिनों से सैलानियों को बाघ दिख रहे हैं। शुरुआती दिनों में जहां दुधवा में बाघ के दीदार हो रहे थे, अब किशनपुर रेंज में भी सैलानियों को बाघ दिख रहे हैं।
मंगलवार को सुबह की शिफ्ट में किशनपुर रेंज में सैलानियों को एक साथ दो बाघ दिखे। दोनों बाघ एक साथ जिप्सियों के आगे आ गए, जिससे सैलानी सहम गए। दोनों बाघ जिप्सियों के आगे-आगे चलने लगे। काफी दूर तक चलने के बाद सामने से जिप्सियों को आता देख दोनों झाड़ियों में ओझल हो गए। एक साथ दो बाघ दिखने से सैलानी काफी खुश नजर आए और उन्होंने तस्वीरें भी खींचीं। संवाद