गोला के स्टेडियम में गोल करने की जद्दोजहद में पंजाब अमृतसर और मध्य प्रदेश की टीम के खिलाड़ी। सं
गोला गोकर्णनाथ (खीरी)। स्व. अरविंद गिरि स्मृति ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन कुशीनगर पडरौना और बड़वानी मध्य प्रदेश की टीमें विजयी रहीं।
मंगलवार को पहला मैच कंक्रीट एफसी कुशीनगर पडरौना और न्यू स्टार एफसी दिल्ली के मध्य खेला गया। इसमें कंक्रीट एफसी कुशीनगर पड़रौना 3-0 से विजय रहा। दूसरा मैच बड़बानी एफसी मध्य प्रदेश और रेडिकल एफसी अमृतसर पंजाब के मध्य खेला गया। इसमें मध्यप्रदेश 3-2 से विजयी रही।
इस मौके पर प्रमोद वर्मा, दिनेश गुप्ता दिन्नू, राजीव राजपूत, उमेश जायसवाल, खालिद रियाज, विवेक गुप्ता, डॉ. अभिषेक मेहरोत्रा, डॉ. ध्रुव नारायण पुरवार, डॉ. देवराज वर्मा, डॉ. जेपी जायसवाल, डॉ. वैभव जायसवाल, डॉ. मधुकर गिरि, डॉ. योगराज वर्मा, डॉ. रामनरेश वर्मा, डॉ. अलोक वर्मा, डॉ. सूर्यप्रकाश वर्मा, डॉ. रवि वर्मा, डॉ. अनुपम कुमार बाला, टूर्नामेंट कमेटी के आयोजक एवं विधायक अमन गिरि आदि मौजूद रहे।