फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिना फार्मासिस्ट चल रहा था कृष्णा मेडिकल स्टोर, नारकोटिक्स दवाओं का मिला भंडारण

Sat, 14 Nov 2026 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर पर जांच करते हुए औषधि निरीक्षक बबिता रानी। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
निघासन। आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत और डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को औषधि निरीक्षक बबीता रानी ने निघासन स्थित कृष्णा मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई अनियमितताएं मिलीं।
विज्ञापन

निरीक्षण के समय स्टोर पर संचालक मौजूद था, लेकिन फार्मासिस्ट नहीं मिला। दुकान में नारकोटिक्स श्रेणी की दवाओं का भंडारण पाया गया। संचालक दवाओं की खरीद-बिक्री के बिल भी नहीं दिखा सका।
जांच में दवाओं के भंडारण की व्यवस्था मानकों के अनुरूप नहीं मिली। स्टोर में फ्रिज नहीं था और बिल बुक से भी बिक्री नहीं की जा रही थी। इन कमियों के चलते औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर पर दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी। आगे की कार्रवाई के लिए निरीक्षण रिपोर्ट सहायक आयुक्त औषधि, लखनऊ मंडल को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक ने शिकायतकर्ता को भी मौके पर बुलाया था, लेकिन उसका फोन बंद मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें