फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण जन्माष्टमी पर स्कूलों में रही धूम

Thu, 25 Aug 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
janmashtami - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
श्री राधा-कृष्ण का रूप में सजे बच्चों ने मन मोहा
विज्ञापन

शहर के स्कूलों में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। अवकाश के बाद भी कुछ स्कूलों में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में मन मोह लिया।
शहर के काशीनगर स्थित गोमती इंटरनेशनल एकेडमी में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई, जिसमें प्ले ग्रुप के फराज, नर्सरी के निकुंज, कोनार्क और कक्षा एक की अनुष्का गुप्ता अव्वल रहे। उधर शहर के सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में कान्हा और राधा के रूप में सजे बच्चों ने मन मोह लिया। इस मौके पर संचालक विशाल सेठ, प्रेमशंकर सेठ और प्रधानाचार्य मोहिनी रस्तोगी मौजूद रहीं।
मोहम्मदी।  आक्सफोर्ड ग्लोबल पब्लिक स्कूल गुरेला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चों ने भव्य झांकियां एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर  सबका मन मोह लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा पांच की अनुष्का राठौर तथा आकृति पांडे ने ‘मेरे मन में बस गए श्याम’ की चित्ताकर्षक नाट्य प्रस्तुति की। प्रधानाचार्य एसबी सिंह, एमडी मेहुलकांत राठौर तथा प्रशासक संदीप सक्सेना ने श्रीकृष्ण के जीवन के बारे में बताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें