फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में रही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम

Tue, 08 Sep 2015 07:50 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर सहित पूरे क्षेत्र में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

नगर में जगह-जगह श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झांकियां सजाई गईं। नगर में अलीगंज रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग निकट शिव आराधना म्यूजिकल ग्रुुप हल्द्वानी के सुनील बख्शी, सोनू हिना, मोना, हिना मेहता, अजय,  संदीप, मोनू आदि कलाकारों ने महारास, माखन लीला, फूलों की होली, शंकर और महाकाली नृत्य पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर सपा नेता नरेश यादव, प्रहलाद पटेल, अशोक अग्रवाल, मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट, आनंद गिरि, भोली, कुमार शुभम वर्मा, रामकृष्ण मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऊंची भूड़  मोहल्ले में बाबरा एंड ग्रुप हल्द्वानी के कलाकारों ने राधा कृष्ण फूलों की होली, महारासलीला, शिव तांडव, कृष्ण सुदामा मित्रता आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। कुम्हारन टोला स्थित ब्रह्मदेव स्थान पर ब्रह्मदेव कला केंद्र के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया जिसमें बाल कलाकारों अनुज गुप्ता, भोला, सोमी, मानसी, कृतिका, संजीव गुप्ता, बीरू, चंद्रप्रकाश मौर्य, दिलीप, रिचा, आनंद, केशव आदि ने देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम दिखाकर दर्शकों को रोके रखा। कार्यक्रम में तेरी मेरी कट्टी हो जाएगी, पीके शंकर जी की बूटी, गजब कर गई, वो बृज की राधा, भारता माता की झांकी, सज मत श्याम नजर लग जाएगी गीत पर बाल कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन जीत लिया। इस मौके पर शिवगोपाल गुप्ता, अवधेश जायसवाल, प्रभाकर गुप्ता, नीतीश जायसवाल, रामगोपाल  गुप्ता, राजेंद्र कुमार अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे। कालीचरनपुर में ग्रामीणों के सहयोग से पांच दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। जहां देर रात तक गांव के ही बाल कलाकार आकर्षक झांकियां और  सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला पंचायत के पूर्व सदस्य शिवनंदन वर्मा, संजीव वर्मा, राकेश कुमार वर्मा, शिवपाल वर्मा, मुकेश कुमार वर्मा, राकेश कुमार वर्मा,  अनिल कुमार वर्मा, पवनेश कुमार वर्मा आदि जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें