फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ज्ञान से ही बढ़ सकते हैं आगे’

Mon, 07 Nov 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ममरी।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में जमकर थिरके बच्चे
विज्ञापन

कस्बे के सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती पर हुए वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ओपी गुप्ता ने कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करो, ज्ञान की कोई थाह नहीं होती, ज्ञान से ही आगे बढ़ा जा सकता है। शिक्षक और विद्यार्थी सभी समय का पालन करें। सरदार पटेल जी की जीवनी और उनके आदर्शों का अनुसरण कर अपनी मंजिल प्राप्त करें। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह को रिटायर प्रवक्ता पुत्तूलाल वर्मा, नत्थूलाल वर्मा, उपप्रबंधक प्रहलाद पटेल, अध्यक्ष नानकचंद वर्मा आदि ने भी संबोधित किया।  कॉलेेज अध्यक्ष नानकचंद वर्मा, प्रबंधक उमेशचंद वर्मा ने मुख्य अतिथि को स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं मुख्य अतिथि ने बच्चों को पुरस्कृत किया। अध्यक्षता पुत्तूलाल वर्मा ने, संचालन शिवप्रकाश पांडे ने किया। देखरेख कार्यवाहक प्रधानाचार्य राममूर्ति ने की। इस मौके पर प्रेमचंद वर्मा, डॉ. प्रदीप वर्मा, गौरीशंकर, गिरधारीलाल वर्मा, विनोद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें