- निवेदिता और एआर फाउंडेशन की ओर से हुआ कार्यक्रम
लेखन एवं फोटोजर्नलिज्म के क्षेत्र में पर्यावरणविद कृष्ण कुमार मिश्र को निवेदिता फाउंडेशन और एआर फाउंडेशन ने ह्यूमेनिटी अचीवर्स अवार्ड-2017 से सम्मानित किया है। यह सम्मान प्रति वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर कला, फैशन, लेखन, फोटोग्राफी, संगीत, समाजसेवा के क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वालों को दिया जाता है।
कृष्ण कुमार मिश्र को दो दशक से अधिक समय में विभिन्न वैज्ञानिक जर्नल्स में तस्वीरों सहित कई विषयों पर लेखन कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। केके मिश्र पर्यावरण, वन्यजीवन और एतिहासिक महत्व के स्थलों पर लिखते रहे हैं। कृष्ण कुमार मिश्र ने 2010 में वन्य जीवन और पर्यावरण को समर्पित विश्व की पहली हिंदी वेबसाइट दुधवा लाइव डॉट कॉम की शुरुआत की जो बाद में अंतरराष्ट्रीय जर्नल पत्रिका बन गई। दिल्ली के रोहिणी में किंग्स मॉल में एक सभागार में आयोजित पुरस्कार समारोह में संस्था की अध्यक्ष अर्पिता बंसल, नीलिमा ठाकुर की उपस्थिति में मुख्य अतिथि संत आरएस ढाका, संस्थापक जीवन आश्रम ट्रस्ट ने कृष्ण कुमार मिश्र को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।