फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दिल्ली जाने से रोकने को प्रशासन कर रहा हर जतन

विज्ञापन
अजान में राकिमसं के घर मौजूद पुलिस। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। किसान कानूनों के विरोध में दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में किसानों को जाने से रोकने के लिए प्रशासनिक अधिकारी हर संभव कोशिश कर रहे हैं। किसान नेताओं को घरों में ही नजरबंद किया जा रही है। उधर, सोमवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा चकमा देकर घर से चले गए। उन्होंने बहेरा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण वर्मा ने बताया कि यदि अब पुलिस, किसानों के अधिकारों को नजरंदाज कर उन्हें नजरबंद करेगी तो वह पुलिस से भिड़ जाएंगे। इसी क्रम में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन आईटी सेल के जिलाध्यक्ष अंजनी दीक्षित के आवास पर रविवार रात थाना हैदराबाद के एसआई जसवीर सिंह अपने दल बल के साथ पहुंचे और डेरा डाल दिया। अंजनी दीक्षित ने चेतावनी दी कि वह 26 जनवरी की दिल्ली जरूर जाएंगे और किसान परेड में शामिल होंगे।
-
जिलाध्यक्ष ने बहेरा में की बैठक, बोले-नहीं दब सकती किसानों की आवाज
गोला गोकर्णनाथ। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने ग्राम बहेरा में कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार वास्तव में किसान हितौषी है तो चीनी मिलों से ब्याज सहित किसानों का तत्काल भुगतान कराए और धान बिक्री का भी भुगतान करवाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वह कार्यकर्ताओं के साथ हर हाल में दिल्ली आंदोलन में भाग लेने जाएंगे, उन्हें कोई रोक नहीं सकता। संवाद
विज्ञापन

-
दिल्ली न पहुंचें किसान, इसलिए हर जगह नाकाबंदी
तिकुनियां। खीरी बॉर्डर इलाके के करीब 50 गांवों में पुलिस की सतर्कता बीते तीन दिन से बढ़ गई है। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर प्रशासन काफी सतर्क है, और यहां से किसान अब आगे दिल्ली न जाने पाएं इसके लिए कई थानों की पुलिस और अधिकारी लगाए गए हैं। साथ ही पीएसी भी तैनात की गई है।
सोमवार को सीओ लहरपुर यादवेंद्र यादव, सीतापुर के दो थानों की फोर्स, प्रभारी निघासन दिनेश सिंह, एक सेक्शन पीएसी के अलावा थाना फूलबेहड़ और थाना धौरहरा की पुलिस बॉर्डर पर तैनात रही। इसके अलावा कस्बे के रेलवे स्टेशन, गुरुनानक देव एकेडमी, मंडी समिति व नेपाल बॉर्डर के निकट ग्राम इंद्र नगर में काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार वर्मा के अनुसार किसानों की समस्याओं का समाधान हो रहा है और उनसे बातचीत की जा रही है। इलाके में पूरी शांति बनी हुई है, किसान अपने खेती के काम में लगे हैं।
अमीरनगर। नई कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर सोमवार को चौकी प्रभारी लल्ला गोस्वामी, रेहरिया पुलिस चौकी प्रभारी मनीष पाठक पुलिस फोर्स के साथ गोमती मोड़ पर मुस्तैद रहे। यहां से मोहम्मदी, गोला के लिए आने जाने वाले वाहनों को चेक कर हीआगे जाने दिया गया।
-
डीएम ने सुनीं किसानों की समस्याएं, दिया आश्वासन
निघासन-बम्हनपुर। क्षेत्र के बम्हनपुर स्थित गुरुद्वारे में डीएम शैलेंद्र सिंह और एसपी विजय ढुल ने पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुनीं और उनकी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे पहुंचे डीएम ने किसानों से उनकी समस्याएं पूछी। इस दौरान किसान जसपाल सिंह पल्ला ने बताया कि किसानों के धान का निर्धारित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। सबसे अधिक किसान परेशान हैं। भल्ला, मलकीत, सतीश, रामकुमार, गुड्डू, शीतल सिंह आदि किसानों ने बेलरायां और बजाज चीनी मिली के गन्ना मूल्य भुगतान संबंधी समस्या बताई। इस पर डीएम ने शीघ्र ही पुराना भुगतान कराने का आश्वासन दिया। डीएम ने कृषि कानूनों के अलावा कई विकास संबंधी कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें