फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों में हड़कंप, खाली कर रहे दुकानें

विज्ञापन
लखीमपुर के संकटादेवी रोड पर अतिक्रमण के चलते दुकान का सामान ले जाता व्यापारी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अतिक्रमण हटाने के लिए तहसील प्रशासन की ओर से दी गई समयसीमा के करीब आने से दुकानदारों में हड़कंप मचा है। सोमवार को भी तमाम व्यापारी दुकानों को खाली करने में लगे रहे।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने 30 दिसंबर को व्यापारियों के साथ बैठक कर सात दिन में स्वयं अतिक्रमण हटा लेने का अल्टीमेटम दिया था और इसके बाद पालिका से हटवाने पर हर्जाना वसूलने की चेतावनी दी थी। इसको लेकर अधिकतर व्यापारी खौफजदा हैं। तमाम दुकानदार नियत तारीख से पहले अपना अतिक्रमण हटाकर हर्जाने से बचने की कोशिश में लगे हैं। सोमवार को तमाम दुकानदार अपनी दुकानें खाली करने के साथ उन्हें तुड़वाने में लगे रहे। दुकानों पर चल रहे हथौड़े शहर में चर्चा का विषय बन गए हैं। ऐसे में अब लोगों को विश्वास होने लगा है कि इस बार संकटा देवी रोड अतिक्रमण मुक्त होकर रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें