फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: सपा के पूर्व विधायक समर्थकों के साथ गिरफ्तार, शाम को रिहा

विज्ञापन
लखीमपुर के मितौली में किसानों के सर्मथन में जा रहे सपा के पूर्व विधायक सुनील लाला को रोकती पुलिस। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। किसानों के समर्थन में टोल प्लाजा जा रहे सपा के कस्ता से पूर्व विधायक और उनके 13 समर्थकों को मितौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शाम को सभी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। शनिवार को सुबह से ही पुलिस ने सपा नेताओं की निगरानी बढ़ा दी थी। इस दौरान कुछ नेताओं के घरों पर पुलिस ने पहरा भी बैठा दिया और हाईवे पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग भी की।
विज्ञापन

नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलित हैं, जिसे कई राजनीतिक दलों ने भी समर्थन दिया है। शनिवार को किसानों के समर्थन में समर्थकों के साथ टोल प्लाजा जा रहे सपा के पूर्व विधायक सुनील लाला को मितौली पुलिस ने अस्पताल रोड पर रोक लिया, जिस पर समर्थक भड़क गए। इस दौरान उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने पूर्व विधायक और आशू, धर्मेंद्र राज, प्रकाश वर्मा, नरेश पाल, शैलेंद्र राज सहित 13 समर्थकों को हिरासत में ले लिया। सभी को थाने में लाकर बिठा दिया गया। बाद में शाम को इन्हें रिहा कर दिया गया।
किसानों के टोल प्लाजा पर प्रदर्शन को लेकर जिले में पुलिस सतर्क रही। सुबह से ही संबंधित थानों की पुलिस ने सपा नेताओं की निगरानी बढ़ा दी। उनके आवासों पर इसलिए पुलिस पहरा लगा दिया गया कि वह घरों से निकलकर आंदोलन में शामिल न हो सकें। शहर के एलआरपी चौराहा, छाउछ चौराहा पर पुलिस ने बैरियर लगाकर सघन चेकिंग की।
विज्ञापन

सिकन्द्राबाद। टोल प्लाजा पर किसानों के प्रदर्शन को लेकर सिकन्द्राबाद चौराहा पर पुलिस ने बैरियर लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग की। चौकी इंचार्ज हनुमंत लाल तिवारी ने इस दौरान कारों को रोका। चालकों और वाहनों में सवार लोगों से पूछताछ की। बसों और बाइकों पर भी पुलिस की पैनी नजर रही। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
-
सपा के पूर्व विधायक सुनील लाला और उनके 13 समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सभी टोल प्लाजा पर किसानों के आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे। शाम को सभी को निजी मुचलके पर छोड़ा गया है।
विज्ञापन

-डीके सिंह, एसडीएम, मितौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें