फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दिलाया जाएगा उनका हक

Mon, 27 Apr 2015 10:52 PM IST
मैगलगंज-खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि किसानों के साथ हो रहे अन्याय को सहा नहीं जाएगा। किसानों की समस्याओं के मुद्दे पर जल्दी ही जिला प्रशासन का घेराव किया जाएगा और किसानों को उनका हक दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीयमंत्री जितिन प्रसाद मैगलगंज में एलआर पब्लिक स्कूल के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। उन्होेंने कहा कि किसानों की फसलें नष्ट होने के बाद किसानों की आर्थिक स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है। किसानों को न तो किसी प्रकार की कोई सहायता मिल रही है और न ही फसल बीमा का ही लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान ही देश के विकास की रीढ़ हैं। जब किसान परेशान होगा तो निश्चित रूप से देश के विकास की गति बाधित हो जाएगी। पूर्वमंत्री जितिन प्रसाद का मैगलगंज कस्बे में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें