फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकेंद्र की सीटी फुंकी अंधेरे में गुजारी रात

Mon, 27 Apr 2015 07:27 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के गढ़ी रोड पर स्थित बिजली उपकेंद्र्र के पैनल में रविवार देर रात एक छिपकली घुस गई, जिससे उपकेंद्र्र की सीटी फुंक गई। उपकेंद्र्र में अचानक आए फाल्ट और फिर तीन घंटे की रोस्टरिंग से आधे शहर के लोगों को रातभर बिजली नहीं मिली। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गढ़ी उपकेंद्र्र से नौ फीडर संचालित किए जाते हैं। रविवार रात आठ बजे छिपकली घुसने से पैनल की सीटी में तेज आवाज हुई और धुंआ निकलने के साथ वह फुंक गई। इससे उपकेंद्र से संचालित सभी फीडरों की सप्लाई अचानक ठप हो गई। उपकेंद्र्र में आए फाल्ट की सूचना मिलते ही रात में जेई मनोज पुष्कर और कई बिजली कर्मी गढ़ी उपकेंद्र पहुंचे और मशीनों को खोलकर अलग किया गया। जेई के मुताबिक फाल्ट को दूर करने में करीब चार घंटे का समय लगा और रात करीब 12 बजे फाल्ट दुरुस्त किया जा सका। जिसके बाद बिजली सप्लाई बहाल हो पाई। बताते हैं रात करीब दो बजे 132केवी छाउछ उपकेंद्र्र से रोस्टिरिंग लागू कर दी गई। सोमवार को सुबह करीब छह बजे गढ़ी उपकेंद्र्र से जुड़े फीडरों की बिजली सप्लाई बहाल हुई। उपकेंद्र्र में आए फाल्ट के कारण रात करीब आठ बजे से 12 बजे तक और फिर रोस्टरिंग के कारण दो बजे से लेकर सुबह छह बजे तक आधे शहर के लोगों को बिजली नहीं मिली।
--
इन मोहल्लों में रहा अंधेरा
सरनापुरम, शांतिनगर, अयोध्यापुरी, गढ़ी रोड, मेला-मैदान, निघासन रोड, शिवपुरी, बाबूराम सर्राफ नगर, अर्जुनुपरवा, दुर्बल आश्रम, इमली चौराहा, संकटा देवी, हाथीपुर कोठार, मिश्राना, शास्त्रीनगर आदि।
विज्ञापन

--
लागू हो गया डीएम का सुझाया बिजली रोस्टर
पिछले दिनों डीएम किंजल सिंह द्वारा शहर में बिजली कटौती के लिए तीन चरणों में सुझाए गए रोस्टर को सिस्टम कंट्रोल ने रविवार से लागू कर दिया है। इस बाबत जेई मनोज पुष्कर ने बताया कि नए रोस्टर के मुताबिक शाम चार बजे से लेकर छह बजे तक, आठ बजे से लेकर रात 11 बजे तक और सुबह सात बजे से दिन में 11 बजे बिजली कटौती की जाएगी। यह रोस्टर शहर में अगले एक महीने तक लागू रहेगा।
--
उपकेंद्र्र के पैनल में छिपकली घुसने से सीटी फुंक गई थी। रात में काफी मशक्कत के बाद फाल्ट दूर कर बिजली सप्लाई बहाल की गई। लेकिन रोस्टरिंग के कारण तीन-चार घंटे बाद में बिजली कटौती की गई।
-मनोज पुष्कर, जेई गढ़ी उपकेंद्र्र

बेहजम में नहीं सुधरी बिजली सप्लाई
बेहजम। क्षेत्र में बिजली सप्लाई अभी से पटरी से उतरने लगी है। हालात यह हैं कि लोगों को 24 घंटे में महज तीन से चार घंटे ही बिजली सप्लाई मिल पा रही है। इससे लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बिजली न मिलने के कारण राजकीय नलकूप से फसलों की सिंचाई आदि कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। वहीं मच्छरों की भरमार के कारण लोगों की नींद हराम हो गई। जेई अमित भारद्वाज का कहना है कि बिजली की कटौती सिस्टम कंट्रोल से की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें