फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने कहा-किसानों के समृद्ध होने से ही देश का सर्वांगीण विकास संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने एसपी विजय ढुल के साथ नकहा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बेडनापुर में किसानों के साथ चौपाल लगाकर कृषि कानूनों को लेकर संवाद किया। डीएम ने कहा कि देश के विकास में किसानों की भूमिका महत्वपूर्ण है। किसानों के समृद्ध होने से ही देश का समुचित और सर्वांगीण विकास संभव है।
विज्ञापन

बेडनापुर में किसानों से बातचीत कर स्थानीय मुद्दों, समस्याओं और पहलुओं पर विस्तार से चर्चा कर उनकी समस्याएं जानी। उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 के संबंध में चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों से गन्ना उत्पादन सहित गन्ना मूल्य भुगतान के संबंध में भी जानकारी ली। डीएम ने कहा कि यदि उनकी कोई समस्या रह जाती है, तो वह उन्हें या उनके अधीनस्थ अधिकारियों को बता सकते हैं, ताकि उन समस्याओं का निदान कराया जा सके। दोनों अधिकारियों ने संवाद कार्यक्रम से पूर्व गुरुद्वारा चरन कमल साहिब में माथा भी टेका और जिले की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए अरदास लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें