फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वीएम सिंह की मौजूदगी में किसान महापंचायत आज

विज्ञापन
गोला की गन्ना विकास समिति में प्रदर्शन करते किसान।
विज्ञापन
अपनी मांगों पर अडिग किसान, क्रमिक अनशन पर डटे
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। सहकारी गन्ना विकास समिति में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले किसान बकाया गन्ना भुगतान और गन्ना मूल्य निर्धारण की मांग को लेकर अडिग हैं। संगठन के जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार दीक्षित ने बताया कि बुधवार को सहकारी गन्ना विकास समिति में दोपहर को राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

पलिया में महापंचायत के बाद चीनी मिल द्वारा किसानों के खातों में 9 फरवरी 2022 तक का भुगतान भेजा गया है। किसान महापंचायत के सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। मंगलवार को राज किशोर शुक्ला, गोवर्धन लाल राज, राम बहादुर, हरी सिंह मुस्कीफार्म, पंडित राम निवास शुक्ल क्रमिक अनशन पर रहे। इस मौके पर परसादी लाल गौतम, चेयरमैन सुरेश वर्मा, अनिल कुमार अवस्थी, सरदार अक्षर सिंह, कृष्ण कुमार यादव, अशर्फीलाल, सतपाल वर्मा ,कुलदीप मिश्रा, गंगा प्रसाद शुक्ला, राजेश कुमार, श्रवण कुमार यादव, बाल गोविंद वर्मा, मूलचंद ,हरीश कुमार, अजीत मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें